Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2019

सचिन ने दैनिक भास्कर के पाठकों के लिए दिया संदेश- स्पोर्ट्स प्लेइंग नेशन बने भारत

गणतंत्र दिवस से पहले सचिन तेंडुलकर ने भास्कर के पाठकों के लिए संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत केवल स्पोर्ट्स लविंग नेशन न रहे, वह स्पोर्ट्स प्लेइंग नेशन भी बने। 26 जनवरी को प्रकाशित होने वाले भास्कर के विशेष अंक के लिए सचिन गेस्ट एडिटर बने हैं। उन्होंन कहा कि उनके लिए इस तरह का यह पहला अनुभव था। हम हेल्दी हैं, तो भारत हेल्दी है' सचिन ने कहा, ‘‘हम यही मैसेज देना चाहते हैं कि भारत एक स्पोर्ट्स लविंग नेशन है, लेकिन क्या ये एक स्पोर्ट्स प्लेइंग नेशन है? इस जगह एक बहुत बड़ा क्वेश्चन मार्क लग जाता है। अगर दिल पर हाथ रखकर कहेंगे कि है या नहीं, तो मैं कहूंगा कि शायद हम देखना पसंद करते हैं, खेलना नहीं। दैनिक भास्कर के जरिए हमारा मैसेज यही है कि आप खेलना शुरू करें। सभी को कॉम्पीटीटिव स्पोर्ट्स खेलने की जरूरत नहीं है। सभी को मेडल लाने की जरूरत नहीं है। अपनी सेहत का ख्याल रखें । अगर हम हेल्दी हैं तो भारत हेल्दी है।’’ 'लड़के और लड़कियों को बराबर मौके मिलें' सचिन ने दूसरा मैसेज दिया, ‘‘लड़के और लड़कियों में भेदभाव न करें। दोनों को बराबर मौके दें, बराबर सहयोग करें और प्रोत्साह...

तीसरा वनडे कल, भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय सीरीज जीतने का मौका

खेल डेस्क. टीम इंडिया शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का आखिरी वनडे खेलेगी। अब तक हुए दो वनडे में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं। ऐसे में तीसरा वनडे जीतने पर भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत लेगी। भारत के जीतने से ऑस्ट्रेलिया घर में लगातार तीसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारेगी। इसके पहले उसे घरेलू मैदान पर इंग्लैंड 4-1 और दक्षिण अफ्रीका 2-1 से हरा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड रवाना होगी टीम इंडिया इस वनडे के साथ ही भारतीय टीम का दो महीने पुराना दौरा खत्म हो जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड रवाना हो जाएगी। वहां उसे पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 21 नवंबर 2018 को तीन मैच की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले से हुई थी। दो साल पहले इसी मैदान पर वनडे में हार गई थी टीम इंडिया मेलबर्न में भारतीय टीम ने आखिरी वनडे 17 जनवरी 2016 को खेला था। विराट कोहली के शतक लगाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने वह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया था। इस मैदान पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच बॉक्सिंग-...

कुलदीप वर्ल्ड कप के लिए हमारी पहली पसंद के स्पिनर होंगे: शास्त्री

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को लगता है कि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप में वह प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए पहली पसंद का स्पिनर बनाता है. कुलदीप ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट हासिल किए और भारतीय कोच ने कलाई के इस स्पिनर की तारीफों के पुल बांधे. शास्त्री ने इंडिया टुडे टीवी चैनल से कहा, ‘कुलदीप इससे वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की जमात में आ गया. वह शायद वर्ल्ड कप में खेलने वाली हर भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है, क्योंकि उसे कलाई से स्पिन करने का फायदा मिलेगा. शास्त्री ने कहा, ‘हमें शायद अन्य दो अंगुली के स्पिनरों के बीच चुनने की जरूरत होगी क्योंकि कलाई का यह स्पिनर अब प्राथमिकता सूची में है.’ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 350 रन बनाकर प्रभावित किया और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर है. हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वनडे के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं है. शास्त्री ने कहा कि पंत को म...

बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बनाने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शकरपुर से एक 42 साल के व्यक्ति को लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के लिए गिरफ्तार किया है. दरअसल, आरोपी पड़ोस में रहने वाली 18 साल की लड़की का नहाते हुए वीडियो बना रहा था. तभी उसे छात्रा ने फोटो खींचते हुए देख लिया.  शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय स्टूडेंट परिवार के साथ शकरपुर में र हती है. उसके पड़ोस में 42 साल का आरोपी शख्स रहता है, जो शादीशुदा है. उसका दस साल का एक बेटा भी है. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है. उस समय पीड़िता पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहा रही थी. तभी आरोपी आकर उसकी बालकनी से लटक गया और बाथरूम की खिड़की से वीडियो बनाने लगा. इस बीच लड़की को इसकी भनक लगी तो वह बाथरूम के बाहर आ गई तो व्यक्ति उसकी फोटो खींचने लगा. लड़की ने शोर मचाकर आरोपी को बाल्टी फेंककर मारी तो वह भाग खड़ा हुआ.  इसके बाद लड़की और उसके पिता आरोपी के घर पहुंचे तो उसकी पत्नी यह घटना मानने को तैयार नहीं हुई. आखिर में परेशान होकर लड़की ने महिला आयोग की हेल्पलाइ...