आमिर ख़ान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ़ की फ़िल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने ख़राब रिव्यू के बावजूद नया रिकॉर्ड बनाया है.
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' साल 2018 की वो फ़िल्म बन गई है, जिसने रिलीज़ के पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई की है. फ़िल्म की पहले दिन की कुल कमाई 52 करोड़ रुपये रही.
फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है. साल 2018 की पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली टॉप-5 फ़िल्मों में संजू, रेस-3, गोल्ड और बागी-2 शामिल हैं.
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की ये कमाई दो वजहों से बेहद अहम है.
पहला ये कि अभी वीकेंड की छुट्टियों पर होने वाली कमाई बाकी है. दूसरा ये कि अभी तक फ़िल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के आम लोगों और समीक्षकों के जो रिव्यू आ रहे हैं, वो बेहद ख़राब हैं. फिर चाहे डायरेक्शन की बात हो या कहानी की.
मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट'कैसे चूके?
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के ख़राब रिव्यू देते वक़्त लोगों को सबसे ज़्यादा हैरानी आमिर ख़ान पर हो रही है. आमिर ख़ान भले ही फ़िल्म में एक डायलॉग कहते हैं- धोखा स्वभाव है मेरा.
लेकिन आमिर का फ़िल्मी रिकॉर्ड ऐसा बिलकुल नहीं रहा है. वो उम्मीदों पर खरे उतरने वाले अभिनेता के तौर पर पहचाने जाते हैं.
आमतौर पर आमिर ख़ान एक या दो साल में एक फ़िल्म करते हैं. आमिर अपनी फ़िल्मों के लिए ख़ास तैयारी करते हैं. इसी तैयारी का ही नतीजा रहता है कि आमिर ख़ान की फ़िल्म समीक्षकों को भी पसंद आती है और आम लोगों को भी.
फ़िल्म की कमाई भी इसकी तस्दीक करती है. अगर आमिर ख़ान की पिछली कुछ फ़िल्मों पर ग़ौर किया जाए तो अच्छे रिव्यू के बावजूद वो फ़िल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के सामने पीछे रह जाती हैं.
सीक्रेट सुपरस्टार: 2017 में आई इस फ़िल्म में ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में थीं और आमिर सह कलाकार थे. गुरुवार को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म की पहले दिन की कमाई क़रीब 4.80 करोड़ और शुक्रवार की कमाई 9.30 करोड़ रुपये रही थी.
दंगल: साल 2016 में चार हज़ार स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली दंगल की पहले दिन की कमाई क़रीब 29 करोड़ रुपये थी.
पीके: 2014 में आमिर की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक पीके की कमाई क़रीब 26 करोड़ रुपये रही.
धूम-3: धूम सिरीज़ की ये तीसरी फ़िल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म की पहले दिन की कमाई 36 करोड़ रही.
तलाश: 2012 में पहले दिन में इस फ़िल्म की कमाई क़रीब 13 करोड़ रुपये थी.
थ्री इडियट्स: 2009 में रिलीज़ इस फ़िल्म की पहले दिन की कमाई 13 करोड़ रुपये थी.

Comments
Post a Comment